अनिद्रा : कारण और निदान
अनिद्रा : कारण और निदान अनिद्रा का मतलब है कि हमारा शरीर हमसे कह रहा है कि कुछ सही नहीं है। अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं- जैसे अत्यधिक कैफीन का सेवन, तनाव, उदासी, काम की शिफ्ट में परिवर्तन और कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं जैसे गठिया का दर्द इत्यादि। हममें से कई लोग अनिद्रा का शिकार होते हैं। जिन लोगों को भी अनिद्रा की शिकायत होती है वो कभी भी ठीक ढंग से नींद नहीं ले पाते या अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते। ऐसे लोग अगर रात में नींद खुल जाए तो उन्हें दोबारा नींद नहीं आती, या वो सुबह बहुत जल्दी जाग जाते हैं। वास्तव में नींद न आना शरीर के लिए कोई बहुत गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन इसकी वजह से आप खुद को थका हुआ, उदास एवं चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। इसकी वजह से आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को हर रात में सात से आठ घंटों की नींद लेना आवश्यक होता है। अगर आप दिन में नींद महसूस नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब है की रात में आपको पर्याप्त नींद प्राप्त हो रही है। वयस्क होने तक हमारी नींद लेने का समय समान ही रहता है,हालांकि बढ़ती हुई उम्र के ...